लखनऊ में क्राइम ब्रांच और इटौंजा पुलिस ने GST कर चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी बुद्धिप्रकाश अवस्थी को गिरफ्तार किया है। जांच में फर्जी GST फर्मों के जरिए करीब 2.5 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 डेबिट कार्ड, 6 मोबाइल फोन और कई चेकबुक बरामद की हैं।