डूंगला: खेरमालिया GSS में रखरखाव के चलते 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली कटौती
बड़ी सादड़ी क्षेत्र के खेरमालिया में 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी जीएसएस खेरमालिया पर रखरखाव कार्य के चलते की जाएगी। सहायक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि इस दौरान खेरमालिया, सिरोड, लुहारिया, नलवाई, बांकिया, भागल और पिण्डरी गांवों में असर दिखेगा।