बोध गया: बोधगया सीएचसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की कोशिश,2 युवकों को डायल 112 की पुलिस टीम ने लिया हिरासत में
बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइल मेंटेनेंस पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपए ठगी की कोशिश कर रहे 2 युवकों को डायल 112 की पुलिस टीम ने हिरासत में लिया है।पकड़े गए युवक के पास से बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग गया के नाम का एक संदिग्ध फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।