बक्सर: बक्सर में विश्वामित्र सेना का निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुरू, स्वास्थ्य जांच और एंबुलेंस की मिलेगी सुविधा
Buxar, Buxar | Aug 2, 2026 श्रावण मास की पावन कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विश्वामित्र सेना ने बक्सर के अहिरौली मोड़ पर निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में स्वास्थ्य जांच, कांवरिया सेवा और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, जिला प्रचारक अभिषेक भारती शामिल रहे।