हरदोई: टड़ियावां के डडवानी निवासी युवक की पत्नी की मौत,झोलाछाप पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप,पोस्टमार्टम हुआ
Hardoi, Hardoi | Apr 11, 2024 टड़ियावां थाने के डडवानी निवासी नरेश की 35 वर्षीय पत्नी निशा को दो दिनों से बुखार आ रहा था। नरेश इलाज के लिए उसे मंगलवार की शाम काला आम में एक झोलाछाप डाक्टर के पास ले गया।नरेश ने बताया कि डाक्टर ने दवा के साथ उसकी पत्नी के इंजेक्शन भी लगाया,उसके बाद वह पत्नी को लेकर घर के लिए चल पड़ा,घर पहुंचते-पहुंचते निशा की ऐसी हालत बिगड़ गई कि उसकी मौत हो गयी।