हरदोई: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व, अकीदतमंदों ने ईदगाह और मसाजिद में अदा की ईद की नमाज़, गले मिलकर दी मुबारकबाद
Hardoi, Hardoi | Apr 11, 2024 देश भर में आज ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हरदोई में भी अकीदतमंदों ने तड़के सुबह उठ कर फजर की नमाज़ के बाद ईद की नमाज़ का अहतमाम किया। सुबह 7:15 बजे हरदोई शहर के बिलग्राम चुंगी पर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा की गई। जिसमे हजारों लोगों ने अकीदत के साथ नमाज़ अदा की है। ईदगाह के अलावा शहर की तमाम मसाजिद में भी ईद की नमाज़ का एहतमामा किया गया