हरदोई: लोनार थाना क्षेत्र के तेरिया गांव के पास तेज़ रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार घायल,मेडिकल कालेज में हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Apr 10, 2024 लोनार थाने के सकरा गांव निवासी 30 वर्षीय गिरजा शंकर सिंह खेती-किसानी करता था। मंगलवार को वह बाज़ार गया था और वहीं से रात को बाइक से घर लौट रहा था।।तेरिया गांव के पास पहुंचते ही उसे एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी,जिससे वह बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया।इसका पता होते ही पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार ज़हव का पोस्टमार्टम हुआ।