हरदोई: जिला प्रशासन ने ईद के मद्देनजर जामा मस्जिद सहित तमाम इलाकों का लिया जायज़ा, सुरक्षा के देखे इंतजाम, एसपी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Apr 11, 2024 ईद के त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी केशव चंद्र गोस्वामी के साथ एसडीएम सदर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स शहर की जामा मस्जिद के आसपास जायजा लेने पहुंचा। तमाम दलबल मुन्ने मियां चौराहे से, बिलग्राम चुंगी स्थिति ईदगाह और कब्रिस्तान के पास सुरक्षा की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचा। एसपी ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का पैगाम देता हैं।