महोबा के करहरा गांव निवासी भगवाली के 20 वर्षीय पुत्र मनोज ने बुधवार समय तकरीबन 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर की देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।