अररिया: नगर परिषद की टीम ने अभियान चलाकर बैनर और पोस्टर हटाए
Araria, Araria | Feb 18, 2025 अररिया शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कवायद नगर परिषद ने शुरू कर दी है। पहले सदर अस्पताल रोड सहित अन्य मुख्य मार्गो को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद अब शहर में जगह-जगह लगे बैनर पोस्टर को हटवाया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब नगर परिषद की टीम ने अभियान चलाया।