अररिया: फरोठा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में मां और बेटा घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 18, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के फरोठा वार्ड संख्या 10 में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में मां और बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल मां और बेटा का इलाज किया जा रहा है.