अररिया: उद्योग मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री ने अररिया में औद्योगिक युग की शुरुआत की
Araria, Araria | Feb 18, 2025 अररिया में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब अररिया पहुंकर सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित किया। प्रेस को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक नए औद्योगिक युग की शुरुआत हुई है।