गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस व स्वाट टीम ने अपहरण कर हत्या करने के मामले में फरार 2 अभियुक्त व एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
स्वाट टीम नगर जोन व थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने शनिवार को अपहरण कर बेरहमी से हत्या करने वाले पवन व वंश नाम के 2 शातिर अभियुक्त व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल फावड़ा व एक दरांती, मृतक की KIA कंपनी की गाड़ी व घटना में इस्तेमाल एक वैगनआर गाड़ी बरामद हुई है।