मुंगेर: सदर अस्पताल के प्रसव केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति में नर्स द्वारा प्रसव कराने के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा
Munger, Munger | Mar 15, 2024 मुंगेर जिले के सदर अस्पताल के प्रसव केंद्र में शुक्रवार की सुबह जमकर बवाल हुआ। बवाल के कारण 2 घंटे तक प्रसव केंद्र में कोई कार्य नहीं हुआ। घटना के संबंध में सुंदरपुर के रहने वाले पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि मैं अपनी पत्नी मोनिका कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे प्रसव केंद्र गुरुवार की रात 8:00 बजे लाया। जहां चिकित्सक नहीं रहने पर नवजात की मौत हो गई।