मुंगेर: मुंगेर में विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का किया गया आयोजन
Munger, Munger | Mar 15, 2024 आज जिला अंतर्गत विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (TRE-3) के आयोजन के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। शांतिपूर्ण वातावरण में विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न कराई गई।