मुंगेर: मुख्यालय स्थित मंडल कारा में कैदियों के लिए शांति के संदेश को लेकर शिविर का किया गया आयोजन
Munger, Munger | Mar 15, 2024 मुख्यालय स्थित मंडल कारा मुंगेर में कैदियों के लिए शांति के संदेश को लेकर 15 से 30 मार्च तक शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मंडल कारा में बंद महिला व पुरुष कैदियों को विश्व भर में शांति का संदेश फैलाने वाले प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रेम रावत के शांति के संदेश को सुनाया गया।