सहारनपुर: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा, हुआ हंगामा, वीडियो वायरल, पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग
सदर थाना क्षेत्र के पेपर मिल रोड पर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पूजा जैन नाम की महिला को अपने पति गौरव जैन के दूसरी महिला के साथ होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचते ही पूजा ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा मच गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।