कटंगी: खैरलांजी में कीटनाशक सेवन से महिला की मौत, परिजनों का आरोप- पति ने दिया जहर
जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरलांजी की 30 वर्षीय विवाहित महिला की कीटनाशक का सेवन करने की वजह से मौत हो गई। मृतक महिला करिश्मा भगत दो मासूम बच्चों की मां है। मायके पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि करिश्मा के पति संजय ने मारपीट करने के बाद पत्नी को कीटनाशक खिलाया। जिससे उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।