खंडवा नगर: नई पाइपलाइन फूटी: 25 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठा, सड़क बनी नदी!
खंडवा | अमृत 2.0 योजना के तहत इंदौर नाका क्षेत्र में बिछाई नई पाइप लाइन मंगलवार रात 12.30 बजे लीकेज हो गई। भैरव बाबा मंदिर के सामने 300 एमएम व्यास की यह फीडर लाइन औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिछाई गई है। रात में पानी की टंकी भरने के लिए निगम कर्मियों ने सप्लाई शुरू की तो नई पाइप लाइन में पानी का प्रेशर बढ़ते ही रिड्यूसर निकल गया