बारुन: जन सुराज पार्टी का संगठन विस्तार अभियान तेज, कई जिलों में बैठकों की तैयारी, बारुण में हुई प्रेस वार्ता
जन सुराज पार्टी ने संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से व्यापक पुनर्गठन एवं नव-निर्माण अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में गुरुवार को बारुण नगर पंचायत में मगध क्षेत्र के मीडिया प्रभारी शशांक शेखर दुबे ने प्रेस वार्ता कर पार्टी की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।