सांगानेर: देशभर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ मार्क्सवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने जयपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन को राहत देने की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।