लखनपुर: ग्राम चांदो में फर्जी तरीके जमीन रजिस्ट्री के मामले में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंहदेव का बड़ा बयान आया सामने
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम चाँदो में कुछ माह पूर्व आदिवासी मस्त राम मझवार के ३ एकड़ ज़मीन के फर्जी तरीके से रजिस्ट्री मामले में लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है जहाँ ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने साफ़ तौर पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित पक्ष के साथ है और हर संभव प्रयास कांग्रेस पार्टी करेगी