सासनी: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर सब्जी मंडी के पास पैदल चल रहे शख्स को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
Sasni, Hathras | May 12, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के कस्बा सासनी के सब्जी मंडी के पास सड़क पर पैदल चल रहे एक शख्स को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान सड़क पर पैदल चल रहे शख्स प्रताप पुत्र महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी पहुंच गई।