पिपरिया: मुस्तफापुर गांव के पास दुष्कर्म के आरोपी को मृत्युदंड की मांग करते हुए स्कूली छात्राओं और महिलाओं ने किया सड़क जाम
बुधवार अपराह्न 3 बजे स्कूली छात्राएं एवं महिलाओं ने मुस्तफापुर गांव के समीप सूरजगढा-कजरा मुख्य पथ को लगभग 1 घंटा तक जाम रखा. जाम कर रही छात्राएं एवं महिलाएं दुष्कर्म मामले के आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग कर रही थी. 23 मई 2026 को मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.