गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर नगर पालिका ने कराए 45 जोड़ों के विवाह, 39 के फेरे और 6 जोड़ों का हुआ निकाह
गुना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत 19 अप्रैल को नगर पालिका ने हनुमान टेकरी धाम पर 45 जोड़ों के निशुल्क विवाह संपन्न कराए। 39 जोड़ों के फेर कराए गए, 6 जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ जनप्रतिनिधियों ने शासन योजना की ₹49000 राशि के अलावा उपहार बैठकर दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।