कानपुर: कानपुर कोर्ट में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ अर्जी दाखिल, पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट
पहलगाम में आतंकी हमले में 27 भारतीयों को गोली मार दी गई।इसके बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने विवादास्पद बयान दिया।इस बयान पर कानपुर के राम नारायण सिंह ने सीजेएम कोर्ट में रॉबर्ट वाड्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए अधिवक्ता संजय मिश्रा के माध्यम से शुक्रवार दोपहर 1 बजे अर्जी दाखिल की है।कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।