कानपुर: बाबूपुरवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े दो शातिर, बरामद हुए तमंचे, चाकू और कारतूस
बाबूपुरवा थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे दो शातिरों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया पकड़े गए शातिर अमन और सलमान हैं।जिनके पास से पुलिस ने दो तमंचे, दो चाकू और पांच कारतूस बरामद किए हैं।दोनों के द्वारा किसी बड़ी घटना को कारित किया जा सकता था। गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।