कानपुर: महिला सफाईकर्मी की तहरीर पर सपा विधायक के देवर के खिलाफ जाजमऊ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, एसीपी ने दी जानकारी
जाजमऊ थाने में सपा विधायक नसीम सोलंकी के देवर बबलू सोलंकी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।एसीपी सृष्टि सिंह ने बताया की महिला सफाईकर्मी रूपरानी के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी जिसमें बताया गया था कि 30 अप्रैल को उनके साथ बबलू सोलंकी ने मारपीट की। प्रकरण में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।