खंडवा नगर: खंडवा: रिश्वत लेने वालों को कोर्ट ने सुनाई जेल की सज़ा, लोगों में खुशी
खंडवा में प्लॉट नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की अदालत ने आरोपी पटवारी दिनेश जगताप (51) को तीन साल के सश्रम कारावास और 15 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे की है