सेपउ: नुनहेरा सैंपऊ के आरी गांव में 10 दिनों से जमीन पर टूटे पड़े हैं बिजली के पोल, बिना बिजली सारे काम ठप
Sepau, Dholpur | Apr 10, 2026 सैंपऊ उपखंड की नुनहेरा ग्राम पंचायत के आरी गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव के कुशवाह और जाटव मोहल्ले में बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर जमीन पर टूटे पड़े हैं। जिससे न केवल विद्युत आपूर्ति ठप है, बल्कि आम रास्ता भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन और विद्युत विभाग की इस अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन