बांसवाड़ा: बांसवाड़ा के दशहरा मेले में बढ़ी रौनक, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा; कॉलेज ग्राउंड में होगा रावण दहन
बांसवाड़ा शहर के कॉलेज ग्राउंड में चल रहे दशहरा मेले में अब रौनक बढ़ती जा रही है। सोमवार को देर रात तक मेले में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस मेले में आकर्षक झूले, विभिन्न दुकानें और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगो