झालरापाटन: झालावाड़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी घोषित, मोहम्मद खालिद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
झालावाड़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में झालरापाटन नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद खालिद उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश अध्यक्ष हाजी एम.डी. चोपदार के निर्देश पर जिला अध्यक्ष डॉ. जी.एम. सैय्यद ने शनिवार, दोपहर 3:00 बजे इस कार्यकारिणी का ऐलान किया।