मेरठ: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए हाईटेक हुआ पुलिस का एकीकृत केंद्रीय कमांड कंट्रोल रूम, 24 घंटे रहेगी हर गतिविधि पर नजर
मेरठ। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ पुलिस ने एकीकृत केंद्रीय कमांड कंट्रोल रूम को पूरी तरह हाईटेक बनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पत्रकारों को कंट्रोल रूम का निरीक्षण कराया और वहां स्थापित अत्याधुनिक स्क्रीन एवं निगरानी व्यवस्था की जानकारी दी।
एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से होकर उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के लाखों कांवड़ यात्री गुजरेंगे। उनकी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए जिलेभर में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी तंत्र को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। यहां से प्रमुख कांवड़ मार्गों की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
कंट्रोल रूम में सोशल म�
Mawana, Meerut | Jul 29, 2026