मथुरा: पुलिस लाइन में एसएसपी ने अधिकारियों के संग किया योग, दिया नियमित योगाभ्यास का संदेश
मथुरा में12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, मथुरा में पुलिस बल की शारीरिक दक्षता और मानसिक सुदृढ़ता हेतु एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार मथुरा के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारीगणों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।