महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मुहाल निवासी गोविंद के 32 वर्षीय पुत्र विजय ने सोमवार समय तकरीबन 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक कि हालात खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।