आरोन: मोहर्रम को लेकर आरोन में प्रशासन अलर्ट, एसडीएम तहसीलदार पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति सुरक्षा का दिया संदेश
Aron, Guna | Jun 25, 2026 आरोन नगर में 25 जून शाम को एसडीएम मंजूषा खत्री के साथ तहसीलदार और आरोन थाना प्रभारी, पुलिस फोर्स ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। मोहर्रम को लेकर शांति और सुरक्षा का संदेश दिया। लोगों से अफवाह पर ध्यान ना देने, भाईचारे सौहार्द से आयोजन करने और शांति भंग करने, भड़काऊ गतिविधियों, सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्यवाही का संदेश दिया।