गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर सीएम का आगमन, घण्टाघर में मल्टी लेवल पार्किंग एवं कमर्शियल काम्प्लेक्स का करेंगे लोकार्पण
सीएम योगी रविवार को गोरखपुर आ रहे हैं।जहा वह घंटाघर के पास बने शाहिद बंधू सिंह मल्टी लेवल पार्किंग एवं व्यवसायिक भवन का लोकार्पण करेंगे. 27 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण कराया गया है.जिसमे वाहनों की पार्किंग और शौचालय की भी व्यवस्था है।इस काम्प्लेक्स में 43 व्यापारियों को व्यापार के लिए जगह मिल सकेगी।शहर का यह दूसरा मल्टीलेवल काम्प्लेक्स होगा।