बालाघाट से केदारनाथ धाम की कठिन यात्रा पर दंडवत करते हुए निकले निर्मल उइके शुक्रवार को नैनपुर पहुंचे। निर्मल उइके भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर हर कदम पर दंडवत करते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के दिन शंकर घाट बालाघाट से अपनी दंडवत यात्रा प्रारंभ कर 27 वे दिन नैनपुर पहुंचे। नगर प्रवेश पर पार्षद मोहित झरिया एवं नगरवासियो ने स्वागत किया।