चांदपुर: भारतीय किसान यूनियन हिंद की जिला कार्यकारी को भंग किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी साजिद अली ने लिया फैसला
गुरुवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी साजिद अली ने बताया कि जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत यह फैसला लिया गया है। आगे संगठन सभी निर्णय लेगा। इसका इंतजार करें।