इटावा: इटावा क्लब का बिजली कनेक्शन काटा गया, 16 लाख से अधिक का बिल न चुकाने पर विभाग ने की कार्रवाई
Etawah, Etawah | Apr 15, 2026 इटावा क्लब का बिजली कनेक्शन बकाया न चुकाने के चलते विभाग ने काट दिया है। यह कनेक्शन वर्ष 2019 में कीड़ा अधिकारी के नाम पर लिया गया था और क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं। लंबे समय से बिल जमा ना होने के कारण बकाया राशि बढ़कर 16 लाख से अधिक हो गई। इसके बाद विभाग ने यह सख्त कदम उठाया। 2023 से इस कनेक्शन का बिजली बिल जमा नहीं किया गया था।