कैलारस: भीषण गर्मी में बच्चों की अनोखी श्रद्धा: भोलेनाथ को धूप से बचाने के लिए बनाया छप्पर
भीषण गर्मी में बच्चों की अनोखी श्रद्धा, भोलेनाथ को धूप से बचाने बनाया छप्पर झुंडपुरा कस्बे के सदर बाजार स्थित प्राचीन सेढ़ माता मंदिर परिसर में बच्चों की अनोखी आस्था और भोलेपन का भाव देखने को मिला। भीषण गर्मी और तेज धूप से भगवान शिव को बचाने के लिए बच्चों ने अपने स्तर पर छप्पर तैयार कर दिया।