सिमरी: मंत्री श्रीभगवान कुशवाहा का आगमन, कठार में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, मंत्री ने की सीएम और पूर्व सीएम की सराहना
Simri, Buxar | Jun 7, 2026 जिले में मंत्री पद ग्रहण करने के बाद पहली बार पहुंचे योजना एवं विकास विभाग के मंत्री श्रीभगवान कुशवाहा का सिमरी प्रखंड के कठार गांव में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने नेता के प्रति समर्थन जताया।