जगदीशपुर: जगदीशपुर में पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा शराब तस्कर, 99 बोतल विदेशी शराब जब्त
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग स्थित अस्पताल चौक के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 99 बोतल विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस बाइक के आधार पर उसकी पहचान में जुट गई है।