हरदोई: रद्देपुरवा में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पति-पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Apr 29, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के रद्देपुरवा में गाली गलौज का विरोध करना पति पत्नी को महंगा पड़ गया है।पीड़ित घायल बलवीर ने बताया कि उसके ही मोहल्ले के दंबग लोग नारिश और आलोक दारू पीकर गाली गलौज कर रहे थे जब बलवीर और उनकी पत्नी शशि ने इसका विरोध किया तो इन लोगों के द्वारा लाठी डंडों से मारपीट की गई।जिसमें बलवीर व उसकी पत्नी शशि गंभीर रूप से घायल हो गए।