नावकोठी: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर नावकोठी के सभी पंचायतों में सीपीआई कार्यकर्ताओं का सांकेतिक धरना
सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने नावकोठी प्रखंड के सभी पंचायत में मनरेगा का नाम बदलने और मजदूरों के मजदूरी भुगतान में हो रहे विलंब को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का अनुश्रवण अंचल मंत्री चंद्रभूषण चौधरी आंचल प्रभारी संजीव सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में सहायक अंचल मंत्री जितेंद्र कुमार राय पूर्व मुखिया गणेश महतो आदि मौजूद थे।