बिहार: 3 फरवरी को सोहसराय से लापता हुई नाबालिग छात्रा को सहोखर से पुलिस ने किया दस्तयाब, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 9, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र में 3 फरवरी को इंटरमीडिएट परीक्षा देने आई एक छात्रा लापता हो गई थी। इस मामले में छात्रा के परिवार वालों ने 4 फरवरी को सोहसराय थाना में नाबालिग छात्रा को अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सहोखर से छात्रा को दस्तयाब करते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।