बिहार: तोड़ा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट में पिता और पुत्र जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Bihar, Nalanda | Feb 9, 2024 सरमेरा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुए मारपीट में कंचन पासवान और पुत्र रोहित कुमार जख्मी हो गया। जख्मी ने बताया कि मेरा बेटा और मोहल्ले के लड़कों के साथ कुछ विवाद हो गया था। उसी को समझने के लिए गए थे, उसी दरमियान गुरुदेव पासवान, गौतम कुमार, शंभू पासवान यह तीनों मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें पिता और पुत्र जख्मी हो गया।