बिहार: सदर अस्पताल में मलेरिया व यक्ष्मा विभाग कार्यालय के पास पहुंचा नाली का पानी, सिविल सर्जन बोले - नगर निगम को दी गई सूचना
Bihar, Nalanda | Feb 9, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल कैम्पस स्थित मलेरिया और यक्ष्मा विभाग के कार्यालय के पास नाली का गंदा पानी प्रवेश हो जाने के कारण यहां आने वाले मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि स्मार्ट सिटी के तहत सदर अस्पताल के पीछे नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके कारण नाली का पानी आगे प्रवाह नहीं हो रहा है।