आगरा: आगरा न्यायालय ने दहेज हत्या मामले में पति को आजीवन कारावास की सुनाई सजा, पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या
आगरा के थाना सिकन्दरा क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में पति अनुज भार्गव ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। वादी और गवाहों की गवाही, साक्ष्य व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगरा न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और ₹10,000 अर्थदण्ड से दण्डित किया।