बालोद: महिला एवं बाल विकास विभाग के दो अफसरों का तबादला, अमित सिन्हा संभालेंगे दोनों पदों का प्रभार
Balod, Balod | Jun 15, 2026 राज्य शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय का तबादला कांकेर किया गया है, जबकि जिला अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ अमित सिन्हा की नवीन पदस्थापना बालोद जिले में की गई है।